
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पिंजौर।
आज धर्म पूर बस्ती के 1 मार्च के आगामी कार्यक्रम विराट हिन्दू सम्मेलन के निमित आयोजन समिति और कीर्तन मंडली की प्रथम प्रभात फेरी प्राचीन शिव मंदिर से पिजौंर नगर के संयोजक रामप्रताप एवं मनोज गौड़ अधिवक्ता धर्मपुर बस्ती कार्यक्रम संचालक एवं कोषाध्यक्ष ने भगवा ध्वज फहराकर श्री राम जय घोष के साथ आरंभ की। ।शिव मंदिर से प्रभात फेरी का नेतृत्व सांस्कृतिक प्रमुख उपेंद्र एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सह-प्रमुख एवं कीर्तन मंडली प्रमुख सुषमा एवं अन्नु ने किया । शीतला माता मंदिर धर्मपुर से शुभम शर्मा अधिवक्ता एवं गितेश शर्मा अधिवक्ता का नेतृत्व रहा ,ग्रीन वैली धर्मपुर से हेमराज एवं मंजू शर्मा ,प्रभात फेरी का श्री नर्मदेश्वर मंदिर तक नेतृत्व किया और सभी ने भजनों ,जय घोष एवं कार्यक्रम सूचना देते हुये कार्यक्रम स्थल श्री नाम देव मंदिर पर कुछ समय विराम और सूचना और आगामी कलश यात्रा बारे सभी मातृशक्ति को अवगत कराया गया और सभी ने आगामी 28/02/2026 को प्रात 10:30 बजे प्राचीन शिव मंदिर से कलश यात्रा करने का तय किया गया ,प्रभात फेरी वापसी प्राचीन शिव मंदिर धर्म पूर पर आकर पुर्ण हुई और उपरांत सभी को प्रसाद वितरण किया गया
सभी मातृशक्ति ने पूरे जोश और उत्साह से प्रभात फेरी को सफल किया ,आप सभी को साधुवाद ।
प्रभात फेरी में श्री ओकार शर्मा जी ,अंजु पुंडीर जी, आयोजन समिति सदस्य मीता सरकार जी ,सीता शर्मा ,अनिता शर्मा ,दर्शन जी ,सुमन जी ,वैभव जी एवं अन्य उपस्थिति रही ,सभी का आभार एवं साधुवाद।
