
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
सोनीपत: आज 22-फरवरी रविवार सुबह 10 बजे शहीद भगत सिंह खेल ग्राउंड, सेक्टर-23 सोनीपत में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित जनों को मुख्य वक्ता श्री श्री 1008 दयानंद सरस्वती यति जी महाराज के प्रवचन सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने समाज को एक सूत्र में पिरोने और पंच परिवर्तन के विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित दोनों को हिंदू धर्म को जागृत रखने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सामाजिक समरसता प्रमुख सोनीपत श्री यज्ञ दत्त ने पंच परिवर्तन पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने समाज को जाति- पंथों में न बंटने व एकजुट रहने का संदेश दिया। श्री शिवचरण ने आयोजन के समापन पर विभिन्न समाजों से आए
सभी हिंदू प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री नरेंद्र भूटानी व श्री मनोज जांगड़ा समाजसेवी की गरिमा मयी उपस्थिति रही। सम्मेलन की समाप्ति पर देसी घी के भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के सदस्य श्री अनिल ठाकुर, श्री गौरव जी, श्री राहुल जी, श्री ओमवीर जी, श्री विनोद राठौर जी, श्री जगबीर शास्त्री जी, आशीष जी, पंकज जी, सन्नी जी, ईशांत जी, व बहन पिंकी जी का हिंदू सम्मेलन को आयोजित करने में विशिष्ट योगदान रहा।

