दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रायपुर रानी (नन्द सिंगला)
भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. जितेन्द्र नाथ शर्मा कौशिक ने राज्यसभा सांसद श्रीमती रेखा शर्मा से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न जनहित और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान क्षेत्रीय विकास, सामाजिक मुद्दों और पार्टी की भावी रणनीतियों को लेकर विचार-विमर्श हुआ। डॉ. कौशिक ने स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर श्रीमती शर्मा ने सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही प्राथमिक लक्ष्य है और इसके लिए समन्वय व संवाद आवश्यक है।

