
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
बरेली । रंगों का पर्व होली आपसी सदभाव और मेलजोल बढ़ाने का एक पवित्र त्यौहार है इसको सादगी और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए कैमिकल युक्त व हानिकारक रंगों से अपने को दूर रखें संभव हो तो टेसू के फूलों का रंग घर पर तैयार कर उससे होली खेलें । डॉक्टर अस्थाना आज सदभाव समाज सेवा समिति परिवार बरेली द्वारा होली कैसे मनाएं कार्यक्रम में समिति के सदस्यों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने उपस्थित लोगों को सलाह दी कि घर के बाहर जरूरी होने पर निकलें और चश्मा लगाकर ही निकलें आंख में रंग पड़ने पर साफ पानी से धोएं उसको रगड़ें नहीं आंख ज्यादा लाल होने पर पास के योग्य चिकित्सक को दिखाएं ।
इस अवसर पर सुनील सक्सेना मिलन, संतोष उपाध्याय, दिवाकर आर्य, रक्ष पाल सिंह,मनोज सक्सेना गोपाल धूप वाले, बिट्टू मेहता, महेंद्र राठौर, राजीव सक्सेना, अश्विनी कमठान, प्रदीप सक्सेना, दीपक राज, विपिन कौसर, संजय चंद्रा,आदि उपस्थित थे।
