
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
गुरुग्राम (जतिन /राजा )
प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) द्वारा BPTP Amstoria के सौजन्य सहयोग से आयोजित होली पुष्प मिलन 2026 का कार्यक्रम आज सेक्टर 102 स्थित क्लब, बीपीटीपी में अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व डीजीपी एवं हरियाणा पुलिस शिकायत प्राधिकरण के चेयरमैन डॉ. आर.सी. मिश्रा उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता वरिष्ठ उद्योगपति वी.पी. बजाज द्वारा की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन पीएफटीआई के महानिदेशक एडवोकेट आर. एल. शर्मा द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित रूप से किया गया।
मुख्य अतिथि
डॉ. आर.सी. मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, विश्वास और एकता का प्रतीक है। उन्होंने उद्योग जगत और प्रशासन के बीच मजबूत समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि जब दोनों मिलकर कार्य करते हैं, तो प्रदेश की प्रगति सुनिश्चित होती है।
उन्होंने PFTI द्वारा फूलों से होली मनाने की पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण-संवेदनशील और सकारात्मक संदेश देने वाला कदम बताया।
वरिष्ठ उद्योगपति वी.पी. बजाज ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन उद्योग समुदाय को एक परिवार की तरह जोड़ने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि व्यापार और उद्योग केवल आर्थिक समृद्धि तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपसी विश्वास, सहयोग और पारदर्शिता ही उद्योग की निरंतर प्रगति का आधार हैं।
कार्यक्रम में प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (PFTI) के चेयरमैन श्री दीपक मैनी की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
अपने संबोधन में श्री दीपक मैनी ने कहा कि “होली पुष्प मिलन 2026” केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि उद्योग जगत को एक सूत्र में पिरोने का सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा कि पीएफटीआई का मूल उद्देश्य उद्योग एवं व्यापार समुदाय की आवाज को संगठित करना, प्रशासन के साथ रचनात्मक संवाद स्थापित करना तथा उद्योगों की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाना है।
उन्होंने कहा कि जब उद्योगपति, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक प्रतिनिधि एक मंच पर एकत्रित होते हैं, तो सकारात्मक नीतिगत वातावरण का निर्माण होता है, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलती है।
मंच संचालन करते हुए पीएफटीआई के महानिदेशक एडवोकेट आर. एल. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “होली पुष्प मिलन” केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उद्योग जगत के बीच संवाद, सहयोग और समन्वय को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कहा कि PFTI का उद्देश्य व्यापारिक समुदाय को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं के समाधान, नीतिगत संवाद और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देना है।
एडवोकेट शर्मा ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों, उद्योगपतियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस आयोजन की सफलता सामूहिक प्रयास और एकजुटता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी पीएफटीआई ऐसे आयोजनों के माध्यम से उद्योग एवं समाज के हित में सार्थक पहल करता रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित PFTI के वाइस चेयरमैन डॉ. एस.पी. अग्रवाल, पीएफटीआई गुरुग्राम के जिला अध्यक्ष पीके गुप्ता, गुरुग्राम के डिप्टी लेबर कमिश्नर दिनेश कुमार, लेबर वेलफेयर ऑफिसर नरेंद्र शर्मा, सेक्टर 40 लॉ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ अनुपम आचार्य सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन उद्योग और प्रशासन के मध्य सौहार्द, पारस्परिक विश्वास एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा भविष्य में सकारात्मक समन्वय के लिए शुभ संकेत हैं।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं पारंपरिक आतिथ्य ने उत्सव को और अधिक यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में बीपीटीपी की ओर से सेल्स हेड नवीन बहल एवं लखन कौशिक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
नवीन बहल ने अपने संबोधन में कहा कि बीपीटीपी सदैव उद्योग जगत के साथ सकारात्मक सहभागिता और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि “होली पुष्प मिलन 2026” जैसे आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि व्यावसायिक समुदाय के बीच विश्वास, नेटवर्किंग और दीर्घकालिक संबंधों को सुदृढ़ करने का एक सशक्त मंच हैं। उन्होंने पीएफटीआई के इस सार्थक प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में टीसीजी रियल एस्टेट के डायरेक्टर सुखबीर शर्मा,पीएफटीआई के संरक्षक पीके दत्ता, चेयरमैन दीपक मैनी, वाइस चेयरमैन डॉ. एस.पी. अग्रवाल, महानिदेशक एडवोकेट आर एल शर्मा, गुरुग्राम इकाई के अध्यक्ष पी. के. गुप्ता, जगतपाल सिंह, उद्योग विहार चैंबर के अध्यक्ष अशोक कोहली , अश्वनी शर्मा, हरियाणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन कपूर, दौलताबाद इंडस्ट्रियल रोड एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन जिंदल, विनय गुप्ता, मानेसर वेलफेयर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, बजाज मोटर लिमिटेड के डायरेक्टर जे के बत्ता, डी.पी. गौड, राजेंद्र सैनी, जी.पी. गुप्ता, अमन गुप्ता, आर. एस. यादव, प्रदीप मोदी, उदयवीर सिंह, दिनेश यादव, हर्ष खुराना,विनोद अग्रवाल, डॉ. पंकज अग्रवाल, डॉ. मुकेश अग्रवाल, मोहन गुप्ता, वीरेंद्र कुमार, सुनील दत्त कथूरिया, संजय खुराना, देवेंद्र आहूजा, बी. के. चुग, राजेश चांदना, संजय कामरा, सतीश आहूजा, एडवोकेट राजेश ग्रोवर, मनीश सरदाना, जितेंद्र यादव,विनोद गुप्ता, देवऋषि सचान, कल्याणी सचान, नरेश गुप्ता, जगतपाल सिंह, अनिल बंसल, राजीव गोयल, राजीव पराशर, राजेश छाबड़ा, दुर्गेश वधवा, नवनीत गोयल, मोहित मालिक, इंद्रजीत सिंह, अमरजीत सिंह, बिमल बेदी, सुरजीत सिंह, नवीन पाराशर, फिल्म अभिनेता राज चौहान, बीपीटीपी के सेल्स हेड नवीन बहल और लखन कौशिक सहित अनेक उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए।
