बुढापा पेंशन में कटौती नही होगी बर्दाश्त, इनेलो करेगी 20 फरवरी को पंचकूला में राज्यस्तरीय विरोध प्रदर्शन। बुढापा पेंशन में कटौती नही होगी बर्दाश्त, इनेलो करेगी 20 फरवरी को पंचकूला में राज्यस्तरीय विरोध प्रदर्शन। दोदवा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ,5 फरवरी:-इंडियन नेशनल लोकदल कर्मचारी सैल के प्रदेशाध्यक्ष बलवान सिंह दोदवा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार आय सीमा व अन्य जटिल नियमों के तहत बुढापा पैंशन में कटौती करके प्रदेश के बुजूर्गों को अपमानित करने का काम कर रही है जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही होगा। बुढ़ापा पैंशन कोई खैरात नहीं बल्कि बुजूर्गों का स्वाभिमान व सम्मान है। इसलिए इसको बरकरार रखने के लिए इंडियन नेशनल लोकदल बङे से बङा आन्दोलन करने के लिए भी तैयार है।
इनेलो नेता बलवान सिंह दोदवा ने बताया कि बुढ़ापा पैंशन जननायक स्वर्गीय चौधरी देवीलाल जी ने अपने मुख्यमन्त्रीत्व काल में स्वाभिमान सम्मान योजना के रूप में 100 रूपए से लागू की थी जो 60 साल से उपर प्रदेश के सभी बुजुर्गो को लगातार समान रूप से हर साल बढ़ोतरी होकर मिल रही थी। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने बुढापा पैंशन में भारी बढ़ोतरी करने का झूठा आश्वासन देकर दोबारा से सत्ता पर काबिज हो गई थी। लेकिन बङे अफसोस की बात है कि आज वही भाजपा सरकार दिये गए आश्वासन के मुताबिक बढ़ोतरी करने की बजाय आय सीमा व जटिल नियम बनाकर बुजुर्गो की पैंशन बन्द करने पर आमादा हो गई है। भाजपा सरकार ने अब तक लगभग 75 हजार बुजुर्गो की पैंशन काटकर उनके सम्मान को कुचलने का काम किया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखो बुजुर्ग अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहे हैं। भाजपा सरकार बुजुर्गो के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर भी कङा प्रहार कर रही है जिसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, क्योकि इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी लगातार चौधरी देवीलाल व चौधरी ओमप्रकाश चौटाला जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इसलिए इनेलो के शीर्ष नेतृत्व ने 3 फरवरी को हिसार में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कङा संज्ञान लेते हुए भाजपा को चेतावनी दी है सरकार पैंशन विरोधी फैंसले को तुरंत वापिस ले, अगर भाजपा ऐसा नही करती तो इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष चौधरी रामपाल माजरा के नेतृत्व में अपने हजारों कार्यकर्ताओं व बुजूर्गों के साथ आने वाली 20 फरवरी को एक राज्यस्तरीय विरोध प्रदर्शन करके सरकार को यह फैंसला वापिस लेने पर मजबूर करने का काम करेगी।
जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। आज प्रदेश का हर वर्ग मौजूदा सरकार के जनविरोधी फैंसलों से तंग आ चूका है और काग्रेस पार्टी विरोध करने की बजाय भाजपा की पिट्ठू बनकर काम कर रही है। इसलिए अगर आज प्रदेश में सरकार के गलत फैंसलो का कोई विरोध कर रही है तो वो चौधरी अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी है।
आज जनता प्रदेश की बागडोर चौधरी अभय सिंह चौटाला को सौंपने का मन बना चूकी है। इसीलिए आने वाले समय में प्रदेश में हर हाल में इनेलो की सरकार बनेगी और चौधरी अभय सिंह चौटाला प्रदेश के मुख्यमन्त्री बनेंगे। जब अभय मुख्यमन्त्री बनेंगे तो न केवल बुजुर्गों का सम्मान बहाल करने का काम करेगें बल्कि बुढ़ापा पैंशन में भारी बढ़ोतरी करने का भी काम करेगें।