
गौरव राजपुरोहित
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
मुंबई के सांताक्रुज के होटल हयात सेंट्रिक जुहू में पॉपुलर सिविलियन आइकॉन ऑफ़ इंडिया अवार्ड का आयोजन अत्यंत भव्य और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस प्रतिष्ठित समारोह में फिल्म, व्यापार, उद्योग, सामाजिक, राजनीतिक एवं कानून जगत से जुड़ी अनेक जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं। अपने-अपने क्षेत्र में प्रभावशाली और अनुकरणीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से फिल्म अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल (लकी फिल्म फ्रेम, सलमान खान की एक्ट्रेस), प्रतिष्ठित इंडस्ट्रियलिस्ट एवं परोपकारी डॉ. अनिल काशी मुरारका, वी के एडवाइजरी काउंसिल के ओनर एडवोकेट विनय कुमार दुबे, प्रतापगढ़ के मशहूर उद्योगपति एवं समाजसेवी अरुण मिश्रा फाउंडर (चंडीपुर धाम) शामिल रहे। अरुण मिश्रा के प्रभावशाली संबोधन ने उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया। इस भव्य आयोजन में 300 से अधिक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आहूजा टेक्सटाइल के मालिक एस.पी. आहूजा, उनके मित्र, मिथिला एक्ट्रेस, आरपीआई की सेक्रेटरी एवं संघमित्रा नर्सिंग कॉलेज की ओनर संघमित्रा गायकवाड पुणे, प्रतापगढ़ कुंडा निवासी एवं परानुपुर कथा से प्रसिद्ध उद्योगपति आनंद पांडे (2025–26 के ट्रेडिंग स्टार), उनकी धर्मपत्नी एवं सहयोगी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इसके अलावा एडवोकेट रविंद्र के. द्विवेदी (विश्व हिंदू सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष), फूल सिंह भाजपा बिहार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, फिल्म अभिनेता सहित कई प्रतिष्ठित अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते नजर आए। जौनपुर जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. हरेंद्र देव सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी को जौनपुर में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में धड़क कामगार यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा नेता अभिजीत राणे, बी.एन. तिवारी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के अंत में प्रमुख समाजसेवी व फिल्म प्रोड्यूसर रामकुमार पाल का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें उनके सैकड़ों सहयोगी उपस्थित रहे। मंच की शोभा अयोध्या से पधारे चित्रांशु महाराज एवं महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने बढ़ाई। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट सेवा करने वाले व्यक्तित्वों को ही सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर मालती हृदय कैंसर फाउंडेश का भव्य शुभारंभ किया गया, जो वर्ष 2026 से कैंसर मरीजों के इलाज एवं सहायता के लिए कार्य करेगा। कैंसर को वैश्विक चुनौती बताते हुए इसके खिलाफ सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर मशहूर बिल्डर राजेश पाटील, प्रोफेसर सीए दीपक जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन सीनियर जनरल संतोष मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आउटडोर मीडिया पार्टनर के रूप में ग्लोबल एडवरटाइजर्स ने अपने होर्डिंग्स के जरिए कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समारोह में संजीव गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। कुल मिलाकर, यह आयोजन सम्मान, सेवा और सामाजिक सरोकारों को समर्पित एक यादगार और प्रेरणादायक समारोह साबित हुआ।
