
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
पानीपत जिले के इसराना ग्राम पंचायत की यूकेलिप्टस के पेड़ों की नीलामी का मामला संदेह की घेरे में आ गया है और अब यह जांच का विषय भी है ।एक शिकायतकर्ता ने उपायुक्त पानीपत के समाधान शिविर में 2 फरवरी को शिकायत दी है कि इस नीलामी में गड़बड़ी हुई है और समय रहते उसकी दरखास्त पर विचार किए बिना बोली कर दी गई । जिसमें कहा था कि वह भी इस नीलामी में शामिल होना चाहता है अतः उसे इसकी सूचना दी जाए परंतु ऐसा किया नहीं गया। बाद में पता चला कि उपरोक्त बोली कर दी गई है और पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है। शिकायत में दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि जो बोली एक करोड़ रुपए से कुछ ज्यादा में छोड़ी गई है उसकी मार्केट वैल्यू 12 करोड़ बताई गई है। यह पेड़ लगभग 60 एकड़ क्षेत्र में खड़े थे उनकी कटाई अब भी चल रही बताई गई है। इस मामले में समाधान शिविर में जांच डीडीपीओ को मार्क की गई है। इसमें भी खास बात यह है कि बीडीपीओ इसराना का चार्ज भी डीडीपीओ पानीपत के पास ही है। उन्होंने बताया कि चार्ज उनके पास है और यह बोली भी उनकी देखरेख में ही हुई थी। इस सिलसिले में आज उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि बीडीपीओ ऑफिस से रिपोर्ट मांगी गई है।
अब देखना यह है कि इस शिकायत की जांच होती है या नहीं कौन करता है और उसका क्या निष्कर्ष निकलता है। ठेकेदार ने यह जरूर कहा है कि उसने सारा काम सही और नियमानुसार किया है।
