
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
हरिद्वार: उत्तराखंड के लालढांग क्षेत्र के समसपुर कटेबड़ गांव में गुलदार का आतंक बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जताई है।
समसपुर कटेबड़ गांव में पिछले कुछ दिनों से गुलदार सक्रिय रूप से दिखाई दे रहा हैं,
गुलदार ग्रामीण दिनेशपाल दीपक की बछिया,पर हमला कर चुका हैं परिजनों द्धारा शोर मचाने पर गुलदार भाग निकला। बीते दिनों में गुलदार ने शमशाद की घर में बंधी बकरी पर हमला कर घायल कर दिया दीपक के भेड़ों के लिए बने बाड़े में आकर एक भेड़ को मार दिया।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में गुलदार से दहशत बनी हुई हैं ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढकर ग्रामीणों ने गुलदार के दहशत से निजात दिलाने की मांग की है ।
ग्रामीण पंकज सैनी, मदन पाल, मेहताब ,दिनेश पाल, विजय पाल, कोमल सिंह,अतुल कुकरेती , दिनेश पाल, कैलाश पाल, महेंद्र पाल मदन पाल, मेहताब आदि का कहना है कि यदि वन विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्त नहीं बढाई गई तो ग्रामीणों को धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
चिड़िया पुर रेंज के क्षेत्रीय वन दरोगा गौतम सिंह राठौड़ ने बताया गुलदार की गांव में पहुंचने की सूचना पर वन टीम द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचा जाता है साथ ही उच्च अधिकारियों को गुलदार के पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए अवगत कर दिया गया है।
