
image साभार ।
@ दक्ष दर्पण समाचार सेवा
नई दिल्ली: राजस्थान में अगले सप्ताह दो नई वंदे भारत ट्रेन शुरू होने वाली हैं। राजस्थान को पहली वंदे भारत ट्रेन का उपहार 2023 में उस समय मिला जब 12 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से अजमेर के लिए चलाई गई इस पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दी थी ।अब भारतीय रेलवे राजस्थान के लिए जो दो नई वंदे भारत ट्रेन शुरू करने वाला है उनमें से एक जोधपुर से दिल्ली तो दूसरी बीकानेर से दिल्ली के बीच चलेगी। यह दोनों ट्रेन राजस्थान में पर्यटन के अलावा औद्योगिक प्रगति में भी सहायक सिद्ध होगी।
