
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
हरिद्वार।28 अप्रैल को महिला सशक्तिकरण एंव बाल विकास परिसर में महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा, सशक्तिकरण, संवेदनशीलता और मौलिक अधिकारों की रक्षा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।
महिलाओं को इसके प्रति जागरूक करने और कार्यशैली निर्मित करने हेतु विचार किया गया, साथ ही सभी विभागों को इसके प्रति समिति निर्माण हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया।
बैठक में डाक्टर मनु शिवपुरी ब्रैंड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, अवनीश भदौरिया डीपीओ, सुमन कुटियाल बीडीओ , एडवोकेट रश्मि उपाध्याय, शशि शर्मा पत्रकार उपस्थित रहे
