
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
देहरादून। सहायक निदेशक शिक्षा/ संस्कृत शिक्षा डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल 28 मार्च से गढ़वाल मंडल के व्यस्ततम भ्रमण पर रहेंगे इस संदर्भ में उनका संभावित प्रोटोकॉल कार्यक्रम जारी किया गया है।
प्रोटोकॉल के अनुसार सहायक निदेशक के एक सप्ताह तक भ्रमण पर रहने की संभावना है ,,इस दौरान वह प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक शिक्षण संस्थाओं का निरीक्षण करने के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य सरकार के सभी विभागों में द्वितीय राजभाषा संस्कृत में लगी नाम पटटिकाओ का भी निरीक्षण एवं समीक्षा करेंगे तथा चमोली जनपद में विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ भी करेंगे।
डॉ घिल्डियाल पौड़ी, टिहरी जनपदों से होते हुए प्रसिद्ध धारी देवी के सपरिवार दर्शन कर रुद्रप्रयाग जनपद के कोटेश्वर महादेव में अपने पूर्वजों के नाम पर निर्मित धर्मशाला के रखरखाव का निरीक्षण करते हुए रुद्रप्रयाग में कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी से मुलाकात कर रतूड़ा, गौचर होते हुए चमोली जनपद के प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक विद्यालयों सहित अन्य विभागों का भी निरीक्षण, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल से मुलाकात एवं जनपद के प्रधानाचार्यों की सामूहिक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार सहायक निदेशक बैराज कुंड में उमा शिव संस्कृत विद्यालय की स्थिति की समीक्षा करने के साथ-साथ ज्योर्तिमठ संस्कृत डिग्री कॉलेज का विशेष निरीक्षण कर आदर्श संस्कृत ग्राम डिममर सिमली में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार संस्कृत भवन बनाए जाने हेतु जिलाधिकारी चमोली के साथ भी विचार विमर्श करेंगे।
