दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com
चण्डीगढ,19जनवरी:- कर्मचारी प्रकोष्ठ इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष बलवान सिंह दोदवा ने ब्यान जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला,प्रधान महासचिव
एवं विधायक ऐलनाबाद चौधरी अभय सिंह चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी नफे सिंह राठी की कङी मेहनत व अथक प्रयासों से इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी दिन प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है।
इसलिए कर्मचारी प्रकोष्ठ इनेलो के
सभी पदाधिकारी व सदस्य भी पार्टी को और मजबूती प्रदान करने के लिए
कङी मेहनत कर रहे हैं।
इनेलो नेता बलवान सिंह दोदवा ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार कर्मचारी प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हो चूका है तथा अब जिला स्तर से लेकर बूथ लेवल तक कमेटियां गठित करके पार्टी को और मजबूत करने का काम किया जायेगा। इसलिए कर्मचारी सैल के प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला स्तर पर मिटिंगो का आयोजन किया जा रहा है जो 17जनवरी को कुरूक्षेत्र से
शुरू होकर 3फरवरी को गुरूग्राम में
सम्पन्न होगा। मिटिंग दौरे के तीसरे दिन आज 19जनवरी को पानीपत में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें पानीपत जिले के सैंकङो कर्मचारीयों ने हिस्सा लिया। जिला ईकाई ने पानीपत पहुंचने पर
प्रदेशाध्यक्ष बलवान सिंह दोदवा का भव्य स्वागत किया।
बैठक को संबोधित करते हुए दोदवा ने बताया कि प्रदेश में मौजूदा सरकार एक तानाशाह व पूंजीपतियों की सरकार है जिसकी सभी नीतियां
अडानी, अम्बानी जैसे बङे-बङे उद्योगपतियों के लिए बनती हैं। आज प्रदेश में बेरोजगारी का बोलबाला है तथा पढ़े-लिखे व डिग्रीधारक बच्चे रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहें है लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा,अगर
मिल रहा है तो वो भी कौशल रोजगार निगम के तहत अस्थाई व डीसी रेट पर, जिसकी कोई गारंटी नही कि सरकार कब बाहर का रास्ता दिखा दे। दोदवा ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों से तंग आकर आज प्रदेश का हर कर्मचारी आन्दोलन करने पर मजबूर हो रहा है लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं,बल्कि सुनवाई करने की बजाय उनका लाठी
व गोली व पानी की बौछारों से स्वागत होता है। सरकार की तानाशाही से आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है तथा प्रदेश में परिवर्तन लाने का मन बना चूका है। इसलिए आज प्रदेश की जनता परिवर्तन विकल्प के रूप में इनेलो की तरफ देख रही है तथा चौधरी अभय सिंह चौटाला को प्रदेश का मुख्यमन्त्री बनाने का मन बना चूकी है। इसीलिए प्रदेश के हर कोने में चौधरी अभय सिंह चौटाला को भारी जनसमर्थन मिल रहा है,क्योंकि
इनेलो ही एक ऐसी पार्टी है जो प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखकर जनहित में योजनाएं बनाने का काम करती है।
दोदवा ने बताया कि जनता के सहयोग से अगर प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार बनती है तो हर परिवार से एक युवक को सरकारी नोकरी व रोजगार से वंचित प्रत्येक पढे-लिखे युवक को प्रत्येक माह 21000/-रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का काम करेगी तथा पुरानी पेंशन स्कीम लागू करेगी। इसलिए प्रदेश के प्रत्येक पढे-लिखे बेरोजगार युवक व नौजवान साथियों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इनेलो के साथ जुडकर चौधरी अभय सिंह चौटाला को प्रदेश का मुख्यमन्त्री बनाने का काम करें। आज की बैठक में मुख्य तौर पर जिला प्रधान हेमराज जागलान, कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मा० बलबीर सिंह जागलान,
महासचिव फुलेराम,सचिव सुरत सिंह जागलान,जगदीश सिन्धू व अन्य सैंकङो नेताओ ने हिस्सा लिया।