
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़: आज दिनांक 4अक्तुबर 2026को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं संयोजक सोनीपत लोकसभा मन की बात कार्यक्रम आजाद सिंह नेहरा गन्नौर विधानसभा के अन्तर्गत पुरखास मण्डल की मासिक बैठक को मुख्य वक्ता के रूप हिस्सा लेते हुए इस अवसर पर उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत चल रहे कार्यकर्मों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों के बारे मे कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए विशेष तौर से 7 अक्तूबर को होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम सेवा संकल्प कलश यात्रा के बारे मे जानकारी दी जिसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या मे हिस्सा लेने के लिए कहा यात्रा गन्नौर रेलवे स्टेशन से शुरु होकर जी टी रोड से टेहा बड़ी लड़सौली मुरथल से होती हुई सोनीपत उपायुक्त कार्यालय मे सम्पन्न होगी। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष संजय गोतम महिला मोर्चा की पूर्व जिला महामंत्री शकुंतला राठी एस सी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष लज्जेराम सचिव सुनील यादव ईश्वर सिंह मण्डल महामंत्री मगंल सिंह और सुखबीर प्रजापति उपाध्यक्ष वेद फौगाट युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
