
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला: इंडियन नेशनल लोकदल के मेयर प्रत्याशी मनोज अग्रवाल के चुनावी कार्यालय का भी शुभारंभ हो गया है।

Manoj Agrawal
पंचकूला नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन इनेलो नेत्री सीमा चौधरी ने सेक्टर 2 मार्केट में शोरूम नंबर 6 में फीता काटकर यह रस्म अदायगी की। इस अवसर पर उम्मीदवार श्री मनोज अग्रवाल सहित पार्टी के जिला अध्यक्ष तथा अन्य नेता उपस्थित थे। इस अवसर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया।
बाद में उम्मीदवार श्री अग्रवाल ने बताया कि 29 अप्रैल को पंचकूला सेक्टर 16 स्थित अग्रवाल भवन में आगामी 1 मई को प्रस्तावित अग्रवाल सम्मेलन के संदर्भ में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर बाद 2.30 बजे रखी गई है।
