योगासन की प्रतिभाओं से सजा हिसार, मंडलायुक्त गीता भारती ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

दक्ष दर्पण समाचार सेवा
हिसार, 4 अक्टूबर 2026। योगासन खेल संघ, हिसार के तत्वावधान में डी.एन. कॉलेज, हिसार में आयोजित छठी जिला योगासन खेल प्रतियोगिता-2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ। 3 एवं 4 अक्टूबर को आयोजित इस दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिसार एवं हांसी क्षेत्र के विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योगासन की विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा, संतुलन, लचीलापन, एकाग्रता, अनुशासन एवं खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
मंडलायुक्त गीता भारती एवं उद्यमी नीरज आर्य , दीपक आर्य व उनकी माता अरुण लता आर्य एवं ईश्वर सिंह दूहन व राम चावला ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह। समापन अवसर पर हिसार मंडल की मंडलायुक्त गीता भारती, आईएएस तथा जेलियो ई-मोबिलिटी के अध्यक्ष एवं उद्यमी नीरज आर्य अपने परिवार सहित प्रतियोगिता स्थल पर पहुँचे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डी.एन. कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. विवेक श्रीवास्तव सिंह स्वागताध्यक्ष रहे।
मंडलायुक्त गीता भारती ने खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत योगासन की विभिन्न विधाओं को देखकर उनकी प्रतिभा, अनुशासन, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास की सराहना की। उन्होंने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, बुद्धि एवं व्यक्तित्व को संतुलित और सशक्त बनाने की प्रभावी साधना है। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को नियमित योगाभ्यास करते हुए खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
नीरज आर्य ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि योग जीवन में संतुलन, अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। इसी प्रकार नई तकनीक तथा पर्यावरण-अनुकूल सोच देश के भविष्य को नई दिशा दे सकती है। उन्होंने कहा कि हिसार से इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में कार्य करते हुए जेलियो स्वच्छ एवं हरित परिवहन की दिशा में योगदान दे रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर हिसार की प्रतिभाएँ जिला ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकती हैं।समापन अवसर पर इंडियन योग एसोसिएशन, हरियाणा अध्याय के अध्यक्ष एवं हरियाणा योगासन खेल संघ के उपाध्यक्ष ईश आर्य ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योगासन में सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन, धैर्य और समर्पण आवश्यक है। जिला स्तर की ऐसी प्रतियोगिताएँ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का मजबूत मंच प्रदान करती हैं।उन्होंने कहा कि केवल पदक जीतना ही सफलता नहीं है, बल्कि प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी क्षमता को पहचानना और प्रत्येक प्रदर्शन से कुछ नया सीखना भी बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी।योगासन खेल संघ, हिसार के अध्यक्ष अजय एलावादी ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य जिले की योगासन प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना तथा उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले निर्णायकों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों, स्वयंसेवकों एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।मीडिया निदेशक एवं प्रतियोगिता प्रबंधक सुरेन्द्र पानू हिन्दुस्तानी ने कहा कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जिस उत्साह, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं खेल भावना का परिचय दिया, वह अत्यंत सराहनीय है।प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल पदक प्राप्त करना नहीं, बल्कि खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की भावना विकसित करना है।उन्होंने कहा आज का पदक आपकी मेहनत का सम्मान है,लेकिन आपकी निरंतर मेहनत ही आपके भविष्य की पहचान बनेगी।
उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों, स्वयंसेवकों, अभिभावकों एवं खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में उड़ान योग केंद्र, आजाद नगर, हिसार के प्रशिक्षक एवं खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। केंद्र के प्रशिक्षक नरेन्द्र कुमार ने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया।वहीं आयुष बेरवाल एवं गोपेश शर्मा की जोड़ी ने सब-जूनियर कलात्मक युगल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। सब-जूनियर पुरुष वर्ग में आयुष बेरवाल ने कलात्मक एकल स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया।सचिव अनुज कौशिक ने कहा कि योगासन खेल को जिले के प्रत्येक विद्यालय एवं युवा वर्ग तक पहुँचाना तथा नई प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना संघ की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।आयोजकों ने इन उपलब्धियों पर खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी सफलताएँ अन्य युवा खिलाड़ियों को भी योगासन खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
प्रतियोगिता के विभिन्न आयु वर्गों एवं स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों एवं नियमित अभ्यास को दिया।प्रतियोगिता प्रबंधन समिति ने कहा कि इस चैंपियनशिप का उद्देश्य केवल पदक दिलाना नहीं, बल्कि बच्चों एवं युवाओं में योग, अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता, धैर्य और खेल भावना का विकास करना है।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में ईश आर्य, अजय एलावादी, अनुज कौशिक, बसंत कुमार, सुरेन्द्र पानू हिन्दुस्तानी, डॉ. मुकेश कुमार, सहित योगासन खेल संघ, हिसार के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मंच संचालन वीरेन्द्र बड़ाला ने किया । समापन अवसर पर नरेन्द्र सिंगल , बसंत कुमार, प्रतियोगिता निदेशक, सुरेन्द्र हिन्दुस्तानी प्रतियोगिता प्रबंधक, डॉ. मुकेश कुमार, वीरेन्द्र बड़ाला, जोगेन्द्र दलाल, महेन्द्र मलिक, देवकी नन्दन वकील, विनय मल्होत्रा, नरेन्द्र कोच , संजीव शर्मा, नरेन्द्र वशिष्ठ, जी. सी. नारंग , प्रशांत , होशियार सिंह, कन्हैयालाल, राजेश कुमार, मनोज, प्रमेन्द्र , दीपक शर्मा , आरुष , मधु वर्मा, कविता शर्मा, रेखा, सरिता, पूनम राजथल, अंशुका, रैना, अंश चौधरी , बलवान , सुमन , प्रियंका , मीनू एवं शालू , सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, प्रशिक्षक, निर्णायक, अभिभावक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।अंत में सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
आज प्रतियोगिता के अंतर्गत ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक एवं रिदमिक योगासन की विभिन्न श्रेणियों के परिणाम इस प्रकार रहे—
🧘♀️ ट्रेडिशनल योगासन — लड़कियाँ
सब-जूनियर वर्ग
🥇 प्रथम — अर्शिया डूडी
🥈 द्वितीय — आयाना देवी
🥉 तृतीय — कल्पना
जूनियर वर्ग
🥇 प्रथम — काश्वी
🥈 द्वितीय — परविंदर
🥉 तृतीय — हिमांशी
सीनियर वर्ग
🥇 प्रथम — प्रीति
🥈 द्वितीय — रीता देवी
🥉 तृतीय — खुशी
सीनियर-A वर्ग
🥇 प्रथम — मोनिका
🥈 द्वितीय — कविता
🥉 तृतीय — रेनू
सीनियर-B वर्ग
🥇 प्रथम — सुमन देवी
🥈 द्वितीय — रुकेश
सीनियर-C वर्ग
🥇 प्रथम — रेखा गौतम
🥈 द्वितीय — नितिका
🥉 तृतीय — रिंकू रानी
🎨 आर्टिस्टिक योगासन — लड़कियाँ
सब-जूनियर एकल
🥇 प्रथम — कल्पना
🥈 द्वितीय — अन्वी
🥉 तृतीय — जैस्मिन
सब-जूनियर युगल
🥇 प्रथम — आधित्री मेहला एवं अर्शिया डूडी
🥈 द्वितीय — खुशी एवं मन्नत
🥉 तृतीय — जानवी एवं मनीषा
जूनियर एकल
🥇 प्रथम — परविंदर
🥈 द्वितीय — काश्वी
🥉 तृतीय — हिमांशी
सीनियर एकल
🥇 प्रथम — मधु वर्मा
🥈 द्वितीय — सपना
जूनियर युगल
🥇 प्रथम — कल्पना एवं निधि वर्मा
सीनियर युगल
🥇 प्रथम — मधु वर्मा एवं रीता देवी
🌸 रिदमिक योगासन — लड़कियाँ
सब-जूनियर युगल
🥇 प्रथम — अवन्या एवं जैस्मिन
🥈 द्वितीय — खुशी एवं मन्नत
🥉 तृतीय — अनुष्का एवं मानवी
जूनियर युगल
🥇 प्रथम — कल्पना एवं निधि वर्मा
सीनियर युगल
🥇 प्रथम — प्रमिला एवं रेनू
