
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकुला
नेहरू युवा केंद्र पंचकुला के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी के 161वीं जयंती के उपलक्ष में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ में सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ किया गया ।

इस अवसर पर रामगढ़ पुलिस चौकी के ए एस आई प्रवीण कुमार ने बच्चों को यातायात नियमों संबंधी शपथ दिलवाई और बच्चों द्वारा एक रैली का आयोजन भी किया गया। लोगों को यातायात नियमों बारे जागरूक कर वाहन चालकों के वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाये गए । इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों में यातायात नियम संबंधी ड्राइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक प्रदीप कुमार ने कहा कि हमें यातायात नियमों का अवश्य पालन करना चाहिए जिससे दुर्घटनाएं ना हो सके। बच्चों को संबोधित करते हुए प्रवीण कुमार एएसआई ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर एक सभ्य नागरिक बने और इस कार्य में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी दुर्घटना के अवसर पर पीड़ित व्यक्ति की आवश्य सहायता करें । इस कार्यक्रम में स्कूल की डीपीई वीना देवी, समाज सेवी हरकेश शर्मा रामगढ़, सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं कल्याण संस्था के कन्वीनर नरेंद्र सिंह व सदस्य संतोष देवी, कार्यक्रम सहायक रेनू सहित विद्यालय के स्टाफ का योगदान रहा।

