
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com पंचकूला पिछले कुछ दिनों से गांव बीड़ घग्गर में चल रहे मंदिर विवाद को लेकर एक पक्ष ने थाना चंडीमंदिर में शिकायत दी थी कुछ लोग मंदिर में निर्माण कार्यों को लेकर गांव बीड़ घग्गर के मंदिर रुकावट डाल रहे हैं जबकि गांव के मौजूदा पार्षद राकेश बाल्मिकी और सभी जनता की सहमति से निर्माण करना चाहते हैं लेकिन दूसरे पक्ष के कुछ चुनिंदा चार लोग इस मंदिर में निर्माण कार्य में विघ्न डाल रहे हैं और निर्माण कार्य नहीं होने दे रहे हैं और वहां पर जब भी माथा टेकने के लिए गांव की जनता जाती है तो वह गाली ग्लोच एवं मारपीट करते हैं इस विषय को लेकर मामला चंडी मंदिर थाने में आया था आज दोनों पक्ष थाना चंडी मंदिर में पहुंचे और वहां पर भी बिना समस्या का समाधान हुए फिर दोनों पक्षों को वापस लौटना पड़ा वही दोनों पक्षों ने अपने-अपने पक्ष में बताया मंदिर विवाद में मौजूदा पार्षद ने बताया राकेश वाल्मीकि ने बताया कुछ लोग जिनकी कंप्लीट थाना चंडीगढ़ में दी है वह सिर्फ मंदिर के गोलक को लेकर ही विवाद है वह और कुछ नहीं चाहते हैं वह कहते हैं की एक ही परिवार मंदिर पर कब्जा करके कई सालों से बैठा है और जो यह सरासर गलत है यह गांव का मंदिर है और इस कार्य में कोई भी एक परिवार बाधा नहीं डाल सकता जबकि हमने गांव के मंदिर की गांव के लोगों को जोड़कर एक कमेटी तैयार की है इस कमेटी के साथ मिलकर गांव के मंदिर का कार्य होगा इसमें किसी को कोई एतराज नहीं होना चाहिए गांव के सभी लोगों की इसमें सहमति है
