
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला।
पंचकूला नगर निगम चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल के मेयर पद के प्रत्याशी मनोज अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के चुनाव के संदर्भ में जारी घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने संकल्प पत्र पर टिप्पणी करते हुए कि भाजपा ने कहा है कि मेयर बनने पर झुग्गी पुनर्वास किया जाएगा। पिछले कई सालों से पंचकूला नगर निगम में भाजपा, प्रदेश में भाजपा, केंद्र में भाजपा की सरकार तो अब तक झुग्गी वासियों का पुनर्वास नहीं हुआ और फिर कैसे माने कि आगे हो जाएगा।
अब फिर वादा और अगले पांच साल गायब।
सडकें देखनी हैं तो पंचकूला की देख लीजिए जहां चार चार एजेंसियां काम करती हैं। नगर निगम भ्रष्टाचार और घोटालों का पर्याय बन चुका है
