





दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com डेरा बस्सी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों की इंतज़ार की घड़ियां समाप्त हो गई। विद्यामन्दिर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दसवीं कक्षा में अनामिका यादव ने 94.6%, अंजली कुमारी ने 88.4%, हरमनजीत कौर ने 84.6%, यशमी गर्ग ने 83% तथा लक्षिता ने 81% अंक प्राप्त किए। कक्षा +2 में ओशिया ने 85.20%, उदय अचिंत ने 78.80%, यशिका ने 77.80% तथा रामसाई ने 73.40% अंक प्राप्त किए। बच्चों के इस शानदार रिजल्ट पर विद्यालय के प्रधान राकेश अचिंत तथा प्रधानाचार्य पवन कुमार ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
