
रेनू गौड़
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र में स्थित रेड रोज ग्रुप का स्कूल्स 10वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देकर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

विद्यालय की राजाजीपुरम, गोमती नगर एवं कृष्णा नगर शाखाओं के दसवीं कक्षा के कुल 50 विद्यार्थियों वह 12वीं कक्षा के कुल 30 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सभी शाखाओं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। बच्चों ने बताया कि विद्यालय द्वारा समय-समय पर नोट्स और पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। परीक्षा की तैयारी स्कूल में बहुत ही व्यवस्थित तरीके से कराई गई, जिससे सभी विषयों की अवधारणाएं स्पष्ट हो गईं।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी है। इस अवसर पर विद्यालय में हर्ष का माहौल रहा।
