
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2022@gmail.com लायंस क्लब डेराबस्सी ने दांतराला स्कूल को कूलर डोनेट किया, बच्चों को स्टेशनरी बांटी डेराबस्सी, 16 मई ( )- लायंस क्लब डेराबस्सी ने सरकारी प्राथमिक स्कूल दांतराला को कूलर डोनेट किया है और बच्चों के लिए स्टेशनरी उपलब्ध कराई गई है। क्लब के अध्यक्ष लायन बलकार सिंह के नेतृत्व में सेवा अध्यक्ष डॉ. बरखा राम, सचिव सनत भारद्वाज, लायन नितिन जिंदल व सुशील धीमान ने बच्चों को स्टेशनरी का वितरण किया। उन्होंने कहा कि इस स्कूल को लायन क्लब ने पिछले एक दशक से गोद लिया हुआ है। सरकारी स्कूलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से यहां हर सुविधा मुहैया कराई जाती है। बच्चों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करने के लिए समय-समय पर यहां चित्रकला और लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं और गांवों में जागरूकता रैलियां आयोजित की जाती हैं। सरकारी स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए क्लब जल्द ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ जांच करेगा। स्कूल की प्रभारी मैडम पूजा ने लायंस क्लब को स्कूल में कूलर दान करने और बच्चों के लिए स्टेशनरी उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर स्कूल की शिक्षिका सोनिया नेगी व मेघा मौजूद रहीं। फोटो कैप्शन:- लायंस क्लब डेराबस्सी शासकीय प्राथमिक विद्यालय दांतराला को कूलर व स्टेशनरी दान करते हुए।
