
जौनपुर, जलालपुर (पूरैव)
से चंदन प्रजापति की रिपोर्ट
जनपद जौनपुर के जलालपुर क्षेत्र स्थित पूरैव में बड़कू हनुमान महाराज जी के भव्य मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। भक्तगण यहां अपनी आस्था और श्रद्धा के साथ दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।

मंदिर के महंत महाराज रिंकू जी द्वारा सभी श्रद्धालुओं को ससम्मान सेवा प्रदान की जाती है। उनके आशीर्वाद से भक्तों के दुख, चिंताएं और समस्याएं दूर होने की मान्यता है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और भी मजबूत होती जा रही है।
यहां हर महीने 2 से 3 बार भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल होते हैं। यह आयोजन पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का वातावरण बना देता है।
राज राजेश्वर आश्रम एवं बड़कू हनुमान जी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
