
image साभार ।
गौरव राजपुरोहित
मुम्बई।
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा में गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेस विश्नोई का पोस्टर लहराया गया। पोस्टर के दूसरी तरफ छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर थी। हनुमान जन्मोत्सव की शाेभा यात्रा में लॉरेंस विश्नोई की फोटो और उकसावे वाले नारों से विवाद खड़ा हो गया यह शोभायात्रा हैदराबाद की ऐतिहासिक चारमीनार के नीचे से होकर गुजरी। जिस यात्रा के आध्यात्मिक उत्साह से भरे होने की उम्मीद थी, वह एक विवादित बैनर दिखाए जाने के बाद चर्चा का विषय बन गई है। लॉरेंस विश्नोई लंबे समय से गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ ही घंटों में इस विडियो को हजारों बार शेयर और कमेंट किया गया। इससे इस पूरे मुद्दे पर बहस और तेज हो गई हैदराबाद हनुमान जन्मोत्सव 2026 रैली में लॉरेंस विश्नोई का पोस्टर लहराए जाने के बाद जहां इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर यह घटना चर्चा का विषय बन गई है। इस शोभायात्रा को हिंदू संगठनों की अगुवाई में निकाला गया था। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस मुद्दे पर हैदराबाद पुलिस व प्रशासन कार्रवाई कर सकता है। लॉरेंस विश्नोई पर 30 के करीब मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, लूटपाट और ऑर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। हनुमान विजयोत्सव शोभायात्रा के निकलने को लेकर हैदराबाद ट्रैफिक पुलिस ने भी अपडेट साझा किया है। एडवाइजरी में पुलिस ने आग्रह किया था कि इस रास्ते का उपयोग करने से बचें।
