–दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पिंजौर 4 अप्रैल ।सूरजपुर में युवाओं द्वारा एक भव्य कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचकूला कांग्रेस लीगल सेल के चेयरमैन दीपांशु बंसल एडवोकेट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।दीपांशु बंसल ने आयोजकों और खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीपांशु बंसल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन सिमरनजीत सिंह, इकबाल सिंह, गुरदीप सिंह, जगदीप सिंह, हनी, राजेश सिंह सहित अन्य युवाओं द्वारा किया गया, जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया।इस दौरान मुन्ना जी,किसान नेता गुरुप्यार,शिव वीर,मयंक,पंकज,अमन आदि भी मौजूद रहे।टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कैथल की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि सूरजपुर की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया तथा आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई।कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान हालांकि दीपांशु बंसल ने युवाओं से बातचीत करने उपरांत चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि, ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा खेलो को बढ़ावा देने के दावे खोखले साबित हो चुके है। शहर में एक ग्राउंड तक नहीं है जहां युवा कोई ट्रेनिंग कर सके या खेल का कोई आयोजन कर सके।इसके लिए उनके द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे है कि इलाके में बेहतर खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा सके।

कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान मुख्यातिथि दीपांशु बंसल एडवोकेट व अन्य।
