
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
(पुनीत महाजन)
चंडीगढ ।
आज ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एम.सी. एम्प्लाइज एंड वर्कर्स, चंडीगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल चेयरमैन श्री सुरमुख सिंह के नेतृत्व में चीफ इंजीनियर श्री सी.बी. ओझा से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने चीफ इंजीनियर को अवगत कराया कि चंडीगढ़ में कार्यरत डेली वेज कर्मचारियों के लिए छठा और सातवां वेतन आयोग लागू करने हेतु जो कमेटी गठित की गई थी, उसकी बैठक में तैयार एजेंडे को शीघ्र लागू किया जाए।
चीफ इंजीनियर श्री सी.बी. ओझा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि अगले सप्ताह तक एजेंडा तैयार कर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर चेयरमैन श्री सुरमुख सिंह एवं पैटर्न श्री राजा राम ने मांग रखी कि इंजीनियरिंग विंग में खाली पड़े पदों को जल्द से जल्द भरा जाए। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सुरक्षित नीति बनाई जाए तथा “समान काम के लिए समान वेतन” सुनिश्चित किया जाए।
इस प्रतिनिधिमंडल में सुरमुख सिंह, राजा राम, सरवन सिंह, कुलदीप सिंह, कमल कुमार, राम सिंह, जगमोहन सिंह, रविंदर बिंदू, सुरिंदर शर्मा, याद राम आदि शामिल थे।
