
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ।
“भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने मोहाली के वार्ड नंबर 30 में भाजपा उम्मीदवार एवं अपने मित्र सरदार जसमिंदर पाल सिंह की चुनावी बागडोर संभालते हुए पूरे चुनाव अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।
मतदान दिवस पर नरेश अरोड़ा ने बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं के समन्वय एवं क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व किया। वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखने को मिला।
नरेश अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों एवं भाजपा की विकासवादी सोच को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि वार्ड नंबर 30 में भाजपा उम्मीदवार सरदार जसमिंदर पाल सिंह को जनता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं मतदाताओं का आभार भी व्यक्त किया।”
