
पार्षद पवन नेहरू
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
(राहुल मेहता, )जीरकपुर – जीरकपुर वार्ड नंबर 27 की पार्षद रेणु नेहरू ने बताया कि हमें ऐसी सोच विकसित करनी चाहिए कि हर बेटी को पढ़ने का अधिकार मिले, हर महिला को सम्मान मिले और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहन मिले। जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त होगा।
उन्होंने कहा कि वे इस अवसर पर मैं सभी महिलाओं के साहस, मेहनत और योगदान को नमन करती हैं। उनकी इच्छा है कि सभी अपने जीवन में आगे बढ़ें, अपने सपनों को पूरा करें और समाज के लिए प्रेरणा बनें।उन्होंने अंत में एक बार फिर महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में हार्दिक शुभकामनाएं दी।
