
धर्मपाल वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com
नई दिल्ली।
T- 20 वर्ल्ड कप क्रिकेट का एक और खिताब जीतने के लिए भारतीय टीम आज न्यूज़ीलैंड के सामने होगी। टीम के पास लगातार दूसरी बार और कुल मिलाकर तीसरी बार खिताब जीतने का अवसर है। टीम इंडिया ने 2007 और 2024 के t20 वर्ल्ड कप जीते हैं।
पूरा देश टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं मांग रहा है। यह मैच अहमदाबाद के उस मैदान पर हो रहा है जहां भारत की टीम 2023 में मेजबान होते हुए एकदिवसीय वर्ल्ड कप का फाइनल नहीं जीत पाई थी। इस ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। इसीलिए कुछ लोग इस मैदान को भारत की टीम के लिए लक्की नहीं मानते। लेकिन t20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पिछले दिनों इसी मैदान पर नीदरलैंड के खिलाफ मैच जीत चुकी है लेकिन उसकी दक्षिणी अफ्रीका के साथ खेलते हुए एकमात्र हर भी इसी मैदान पर हुई है। इस मैदान को पनौती मानने वाले लोग अब भी टीम इंडिया के प्रशंसकों के दिलों की धड़कन को बढ़ा रहे हैं।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने (हैट्रिक की उम्मीद) और तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा करने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेगी। यहां यहां यह बात बहुत महत्वपूर्ण भी है कि भारत की टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड को 4-1 से सीरीज में हराया है।
क्रिकेट प्रेमियों को इस बात की उम्मीद है कि भारतीय टीम पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़कर एक बार फिर से वर्ल्ड चैंपियन बनेगी. फैंस को बेहद नजदीकी और रोमांचक फाइनल मैच होने की उम्मीद है। आज लोग यह भी जानना चाहते हैं कि टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा को खेलने का मौका मिलेगा या नहीं, टीम में कोई बदलाव होगा या नहीं। इस मैच में भी टॉस बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। विश्व कप में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्ले से बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं परंतु कप्तान के रूप में उन्होने कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर अपना लोहा मनवाया है । आज के मैच में वह अभिषेक शर्मा की एक बार फिर वकालत कर सकते हैं। यदि भारत ने फाइनल जीता तो तीन शानदार रिकॉर्ड उसके नाम हो जाएंगे। यह हैं , मेजबानी में दो वर्ल्ड कप जीतना । लगातार दो वर्ल्ड कप जीतना कुल मिलाकर तीन बार वर्ल्ड कप जीतना । ऐसा करने वाली टीम इंडिया दुनिया की पहली टीम बन जाएगी। लेकिन आज के मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के पांच खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती भी हो सकते हैं।
राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध फलोदी सट्टा बाजार की मानें तो इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया का पलड़ा न्यूजीलैंड के मुकाबले कुछ भारी रह सकता है. हालांकि फाइनल मैच बेहद नजदीकी और रोमांचक होने की उम्मीद है । फलोदी के सट्टा बाजार की चर्चा अकेले भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में होती है। वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को लेकर भी यहां अरबों रुपए का सट्टा लगा होने के दावे किए जा रहे हैं।जानकारों के मुताबिक फलोदी के सट्टा बाजार में भारत और न्यूजीलैंड की जीत की संभावनाओं में बहुत ज्यादा फर्क नहीं है।दोनों में बस उन्नीस बीस का ही फर्क है। फाइनल मैच में कुछ चीज मैदान पर ही डिसाइड हो पाएंगी। क्रिकेट में भी भाग्य बहुत निर्णायक रहता है। इंतजार कीजिए सायं 7:00 बजे तक। वैसे दक्ष दर्पण ने टीम इंडिया के फाइनल में जीतने का दावा पहले ही कर रखा है।
