
कई दिन चर्चा में रहेगी संजू प्रजापति की प्रतिष्ठापूर्ण जीत।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
लालड़ू।
पंजाब में मोहाली जिला की लालड़ू नगर पालिका के चुनाव में मतगणना के समय दो प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के समर्थकों की सांस बहुत देर तक हलक में अटकी रही।
कारण था वार्ड नंबर 10 में प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में दो निकटतम प्रतिद्वंदियों के बीच में रोचक और कड़ा मुकाबला। मुकाबला इतना नजदीकी था कि मतों की गिनती एक बार नहीं नौ बार करानी पड़ी और पूर्व पार्षद शिरोमणि अकाली दल के युवा नेता समाजसेवी संजू कुमार प्रजापति को विजयी घोषित किया गया ।
नगर पालिका में एकमात्र वार्ड से हुई इस जीत में शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं को खुशियां मनाने का मौका दे दिया।
लालडू नगर पालिका का चुनाव शुरू से इसलिए चर्चा में बना हुआ था कि विपक्ष को इस बात की आशंका थी कि सरकारी अमला और पुलिस सरकार के दबाव में रहेगी और चुनाव को हाईजैक करने की कोशिश की जाएगी।नामांकन पत्र दाखिल करते समय तीन अकाली दल उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए थे। इसके बावजूद पूर्व पार्षद संजू कुमार प्रजापति सतारूढ़ आम आदमी पार्टी के निशाने पर थे ।यद्यपि उनकी स्थिति मजबूत थी परंतु मतगणना के तरीके और मत पत्रों पर सवाल उठते रहे। इस वार्ड की गिनती कई बार कराई गई ।अंत में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार के रूप में संजू कुमार प्रजापति को विजयी घोषित कर दिया गया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार घनश्याम कटारिया को हराया। विजय प्रसाद पार्षद संजू कुमार प्रजापति ने मतदान और सहयोग के लिए मतदाताओं और कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद किया है। उन्होंने इसे जनता की जीत करार दिया।
