
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
श्रीमती पर्ल चौधरी को हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 2024 विधानसभा चुनाव में पटौदी सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र की पार्टी की उम्मीदवार पर्ल चौधरी 2005 में इसी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक के रहे स्वर्गीय भूपेंद्र चौधरी की बेटी हैं और सुप्रीम कोर्ट की एडवोकेट भी है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनको अध्यक्ष बनाने के पार्टी के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए उन्हें 22 फरवरी को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। अभी तक श्रीमती सुधा भारद्वाज हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षता के रूप में काम कर रही थी।

पर्ल चौधरी के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में यह संदेश पुख्ता हुआ है कि वह विजनरी महिला है और पार्टी का कलेवर बदलने की कुव्वत रखती हैं। माना जा रहा है कि वह अपना काम पूरी शिद्दत से करती नजर आएंगी।
बता दे कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पर्ल चौधरी और उनकी टीम ने पार्टी प्रत्याशी राज बब्बर के लिए पूरे लोकसभा क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भाग लिया या और उनकी योग्यता को देखते हुए पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उन्हें पटौदी सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से टिकट देकर भाग्य आजमाने का मौका दिया परंतु वह चुनाव हार गई। पर्ल चौधरी पार्टी के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाली ऐसी नेत्री हैं जो नई जिम्मेदारी को शानदार तरीके से निभाकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर सकेंगी। पर्ल चौधरी ने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए समर्पित भाव से जिम्मेदारी का निर्वहन करने का यकीन दिलाया है। यह पहला मौका है जब हरियाणा प्रदेश कांग्रेस और और हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष दक्षिणी हरियाणा से बने हैं। दोनों रहते भी गुरुग्राम में है।
