
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
जीरकपुर :किशनपुरा ढक़ोली फिओ होम्स 2 में स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद जीरकपुर के अध्यक्ष उदयवीर ढिल्लों मुख्य अतिथि थे। उन्होंने इस अवसर पर अपने विचार रखें और सबको स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में काफी मौजिज लोग शामिल हुए। महिला मंडल की प्रधान जितेंद्र पाल कौर बब्बू ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों के लिए खानपान की व्यवस्था भी की गई थी।

