
जयवीर सिंह
सोनीपत, 08 नवंबर ।
जिले के गोहाना उपमंडल के गांव बरोदा से हरिद्वार जा रहे 4 दोस्तों की कार शुक्रवार देर रात उत्तर प्रदेश के शामली जिले में हादसे का शिकार हो गई। पानीपत – खटीमा हाईवे पर हुए इस भीषण हादसे में चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर उसे कंट्रोल नहीं कर सका। इसी के चलते स्विफ्ट कार एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़े कैंटर में जा घुसी और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से शव निकाले।
हादसे में मरने वालों में एक युवक की (9 नवंबर को रविवार) शादी होनी थी। जबकि एक युवक की 4 दिसंबर को शादी होनी थी।
चारों में से तीन अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। चारों ने अचानक गंगा स्नान का प्लान बनाया और कार में सवार होकर निकल पड़े।
जानकारी के अनुसार, नयागांव (बरोदा) का रहने वाला साहिल अपने 3 दोस्तों परमजीत आशीष व विवेक के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर हरिद्वार जा रहा था। शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे जब बुटराड़ा फ्लाईओवर पार कर रहा था, तभी रेस्टोरेंट के बाहर खड़े कैंटर में उसकी कार जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह पिचक गई। वहीं, कैंटर के भी पहिए निकल गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सुचना के बाद शामली की बाबरी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे चारों युवकों की लाशों को खींचकर बाहर निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा ।
को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी राहुल सिसौदिया ने बताया कि कार के नंबर HR09K-8004 से परिजनों की पहचान कर उन्हें हादसे की सूचना दी गई।
पुलिस को कार के अंदर से शराब की बोतलें मिली हैं। इससे यह अंदाजा लगाया गया कि हादसे के समय युवक नशे में हो सकते हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
परमजीत दो विवाहित बहनों का इकलौता भाई परमजीत था। वह 24 साल का था। बीए पास कर वह खेतीबाड़ी करता था। परमजीत के पिता आनंद का देहांत हो चुका है। वहीं, कुछ समय पहले ही इसका रिश्ता हुआ था। 9 नवंबर को उसकी बारात राजस्थान में जानी थी। वह शुक्रवार शाम 6:30 बजे हरिद्वार स्नान करने के लिए निकला था।
गांव मोई माजरी के डाकखाने में नौकरी करने वाले साहिल की उम्र 22 साल थी। वह परिवार में इकलौता बेटा था। वह 12वीं पास कर करीब 3 साल पहले ही नौकरी पर लगा था। इसकी फरवरी 2024 में शादी हुई थी। साहिल अपने दादा अर्जुन सिंह की गाड़ी से ही हरिद्वार के लिए निकला था। साहिल के पिता सुनील खेतीबाड़ी करते हैं। वह शुक्रवार को ही अपनी पत्नी सरिता को उसके मायका गांव बजाना से लेकर लौटा था। लेकिन बाहर से हरिद्वार के लिए चला गया था।
आशीष दो बहनों का इकलौता भाई साहिल था। 24 वर्षीय साहिल बीए पास कर खेतीबाड़ी करता था। वह अविवाहिता था। साहिल की एक बहन विवाहित है। जबकि दूसरी बहन ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करती है। जोकि हादसे के बाद वहां से घर के लिए निकल पड़ी है। वह रविवार को पहुंचेगी। साहिल के बचपन में उसके पिता मेहरचंद का देहांत हो चुका है। साहिल की 4 दिसंबर की शादी होनी थी।
विवेक कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहा था जिसकी उम्र 21 साल थी। उसका एक बड़ा भाई है। पिता बलराज पेशे से किसान है।
साहिल अविवाहित था। हरिद्वार स्नान का प्लान साहिल ने ही बनाया था। जिसके बाद बाकी तीनों दोस्तों ने भी स्नान करने जाने की हामी भरी थी।
पुलिस ने चारों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया ।
उधर नया गांव (बरौदा) में परमजीत के घर शादी का माहौल था व पूरे रिश्तेदार जुटे हुए थे घर पर खुशी थी कि मौत की खबर से माहौल गमगीन हो गया ।
सायंकाल गांव के शमशान घाट में एक साथ चार शवों का अंतिम संस्कार किया गया जिससे पूरा गांव सदमे में है।
