
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला । एक जरूरतमंद बच्ची की सक्षम टीम ने शादी का सामान देकर सहायता की जिसमें महत्वपूर्ण योगदानकर्ता ममता जैन और मोनिका जी रहे। उनका सहयोग देने में पूरी सक्षम टीम शामिल है। उनके इस नेक कार्य के लिए सक्षम टीम की हेड मंजू चंदेल जी ने उनकी सेवा को नमन किया और कहा कि सक्षम टीम के सभी सदस्य समाज की निस्वार्थ सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने आशा शर्मा जी के साधुवाद को नमन किया।

श्री फीमेल पावर मंच की फाउंडर मंजू चंदेल जी ने बताया कि एक जरूरतमंद बिटिया को उसकी पढ़ाई के लिए कंप्यूटर दिया गया और इसमें कंप्यूटर की सेवा लगाने में पूनम कनम ग्रुप का सहयोग रहा।
निस्वार्थ भाव से की गई समाज सेवा ही मानवता का सच्चा धर्म है।
