
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
कांग्रेस ने हरियाणा के पार्टी के बड़े नेताओं सहित सभी जिला अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में बुलाई है। इस बैठक में सभी विधायक, पूर्व विधायक सभी जिला अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। समझा जाता है कि बैठक का एजेंडा वोट चोरी के मौजूदा मुद्दे से जुड़ा हुआ है। जैसा कि सब जानते हैं कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सारे प्रमाणों के साथ देश के सामने स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी कर भाजपा ने चुनाव आयोग की मिलीभगत से मतदाता सूची में धांधलेबाजी की गई। कहीं फर्जी वोट जोड़कर तो कहीं सही वोट काटकर बीजेपी ने हरियाणा में जनभावना के विपरीत सरकार बनाई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका में नहीं, बल्कि भाजपा के सबसे ‘मुख्य पन्ना प्रमुख’ का रोल निभाते नजर आ रहे हैं। अगर चुनाव आयोग भाजपा से मिलकर चलेगा तो देश में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है। देश की चुनाव प्रक्रिया पर आज गंभीर प्रश्नचिन्ह लग चुका है।
