
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
गुरुग्राम 30 दिसंबर । सोमवार को पुलिस थाना सैक्टर-56, गुरुग्राम की पुलिस टीम को पुलिस कंट्रोल रूम, गुरुग्राम से एक सूचना ई ब्लॉक सेक्टर 56, गुरुग्राम में 03- 04 मजदूर मिट्टी में दबने के सम्बन्ध में प्राप्त हुई। सूचना पाकर पुलिस टीम सूचना में बताए गए स्थान (प्लॉट नंबर -26 ई ब्लॉक सैक्टर-56) पर पहुंची, जहां काफी लोग इकठ्ठा हो रखे थे व लोगों ने 03- 04 व्यक्ति मिट्टी के डेहर में दबना बताया गया। जो पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम टीम व मजिस्ट्रेट को सूचना दी गई । पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मिट्टी को खोदना शुरू किया व 02 व्यक्ति (मजदूर) को निकाला गया व 01 व्यक्ति और दबा होना बताया गया। पुलिस टीम द्वारा मिट्टी को और खोदना शुरू किया व 01 व्यक्ति को निकाला गया व उपरोक्त तीनों व्यक्तियों को एम्बुलेंस की सहायता से मरीनगो हॉस्पिटल सैक्टर-56, गुरुग्राम में भर्ती करवाया गया जहां बादल की हालत ज्यादा खराब होने के कारण सिविल हॉस्पिटल सैक्टर-10, गुरुग्राम ले जाया गया जहां गोविंद व रोशन को प्राथमिक उपचार दिया गया व डॉ द्वारा व्यक्ति बादल को मृत घोषित किया गया जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा मृतक बादल के शव को मोर्चरी गुरुग्राम में भिजवाया गया।
जिला पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक हॉस्पिटल में मौजूद उपरोक्त घटना में पीड़ित गोविंद ने पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि यह मेहनत मजदूरी का काम करते है। सोमवार को ठेकेदार शिवपुकार निवासी गांव बोलिया पांडे जिला देवरिया (उत्तर-प्रदेश) इसे इसके भाई रोशन व इसके गांव के लड़के उदय, सागर व बादल को लेकर सैक्टर-56 में बेशमेंट की खुदाई के काम के लिए लेकर गया था। जो इन्होंने समय 05.30 बजे तक मिट्टी खोदने व निकालने का काम किया। तब ठेकदार शिवपुकार गिरी आया और बोला 02 घंटे एक्सट्रा काम करो और रूपये मिल जायेगे । तब इसने कहा कि अंधेरा हो चुका है मिट्टी गिर जाएगी।
काम कर रहे मजदूरों ने आरोप लगाया कि परंतु ठेकदार नहीं माना और बोला कोई दिक्कत नहीं होगी और इन्हें जबरदस्ती काम के लगाए रखा। जब यह काम कर रहे थे तब एक मिट्टी की ढह गिर गई और उसके नीचे यह सब गिर गए । यह व इसका भाई किसी तरह निकले परंतु उदय, सागर व बादल दब गए। जिनको लोगों की मदद से निकाला परन्तु मृतक बादल (उम्र-20 वर्ष) निवासी गांव गाजीपुर, जिला मुंगेर(बिहार) नहीं मिला। जिसको पुलिस टीम द्वारा निकाला गया व हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां बादल को मृत घोषित कर दिया। उपरोक्त ठेकेदार द्वारा गैर समय में व बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करवाने व लापरवाही की वजह से बादल की मृत्यु हुई है। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सैक्टर-56, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस थाना सैक्टर-56, गुरुग्राम की टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में वारदात को में संलिप्त 01 आरोपी (ठेकेदार) को मंगलवार को नजदीक सैक्टर 56,गुरुग्राम से काबू किया, जिसकी पहचान शिवपुकार गिरी (उम्र-46 वर्ष ) निवासी गांव बोलिया पांडे, जिला देवरिया (उत्तर-प्रदेश) के रूप में हुई।आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह गुरुग्राम में कंस्ट्रक्शन के ठेके लेता है । सोमवार को उपरोक्त मजदूरों को सैक्टर-56, गुरुग्राम में बेशमेंट की खुदाई के लिए लेकर आया था जो आरोपी द्वारा मजदूरों से जबरदस्ती अंधेरे में काम करवाने व बिना सुरक्षा उपकरणों के काम करवाने की लापरवाही के चलते उपरोक्त मजदूर बादल की मृत्यु हो गई।

