
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
दोवड़ा।
दोवड़ा विद्यालय में चार छात्र छात्राओं का एक साथ नवप्रवेश मज़दूरी के लिए घर से पलायन था पूरा परिवार। लावा सरदारगढ़ तहसील अन्तर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोवड़ा विद्यालय में आज आदिवासी भील समाज के चार छात्र छात्राओं का एक साथ नवप्रवेश किया गया । ये परिवार लम्बे समय से ही मज़दूरी करने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर अलग अलग जगह मज़दूरी करते हुए घुमक्कड़ जीवन व्यतीत कर रहा था । सर्वे प्रभारी गुलाबचंद भील के नेतृत्व में सर्वे टीमों ने अलग अलग जगह उनसे सम्पर्क कर बच्चो को प्रवेश दिलाने को कहा गया तो उन्होंने घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण घर से दूर मार्बल फैक्ट्रियों, फाल्सफेयर, अभ्रक की खानों पर अलग अलग जगह मज़दूरी कर जीवन व्यतीत करने की बात बताई और बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र ,आधार कार्ड, जन आधार भी नहीं बने होने को बताया गया जिस पर स्थानीय ई मित्र संचालक राकेश कुमार प्रजापत ने निःशुल्क जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड बनाया गया था जिनका आज सभी भाई बहनों का एक साथ नवप्रवेश किया गया जिसमें बड़ी लड़की को उनकी जांच परीक्षा कर उम्र के आधार पर तीसरी कक्षा में प्रवेश किया उससे छोटी लड़की को दूसरी कक्षा में प्रवेश किया और बाक़ी छोटे भाई बहनों को पहली कक्षा में प्रवेश दिलाया गया। इस तरह एक साथ चार छात्र छात्राओं का तिलक ,इकलाई पहनाकर, मीठा मुंह कराकर, निःशुल्क पाठ्य पुस्तके प्रदान कर प्रवेश दिलाया गया । इस दौरान विद्यालय संस्थाप्रधान सुरेश कुमार कुमावत, ने अभिभावकों को प्रतिदिन बच्चों को विद्यालय भेजने को कहा । इस दौरान व्याख्याता सियाराम शर्मा, शिवकरण खटीक, मालती माला, दयानन्द कांटीवाल, लोकेश कुमार मीणा, पंचायत शिक्षक राकेश कुमार प्रजापत, सुरेश शर्मा, किशन लाल रेगर पंचायत शिक्षिका रानू सौदा कनिष्ठ लिपिक पारसमल भील सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
