
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चंडीगढ़ , 20 सितंबर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज जी के आशीर्वाद से 21 सितंबर को सेक्टर 25 स्थित रैली ग्राउंड में निरंकारी राजपिता रमित जी की हजूरी में विशाल निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। इस विशाल निरंकारी संत समागम में ट्राइसिटी के अतिरिक्त पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के श्रद्धालु आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचेंगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए जोनल इंचार्ज श्री ओ पी निरंकारी जी ने बताया कि निरंकारी राजपिता जी की हजूरी में यह समागम प्रातः 11 बजे से 3बजे तक होगा। निरंकारी मिशन मानवमात्र में प्रीत प्रेम, नम्रता व एकत्व का संदेश देता हैं।
