
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक विचलित करने वाली खबर सामने आई है। अपुष्ट खबरों के अनुसार यहां तैनात नायब तहसीलदार ने खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस को मौके से एक पिस्तौल बरामद हुई है। तहसीलदार राजकुमार को गोली कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है पुलिस ने मौके से पिस्तौल बरामद होने की पुष्टि की है। पुलिस द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नायब तहसीलदार राजकुमार बाहर से आए थे। उसके कुछ देर बाद उनके सरकारी आवास से गोली चलने की आवाज आई ।बाद में पता चला कि गोली नायब तहसीलदार को ही लगी है। उनकी हालत गंभीर बताई गई है लेकिन वे उपचाराधीन हैं। जानकारी के अनुसार अच्छी छवि के मिलनसार अधिकारी राजकुमार इससे पहले नगीना में भी नायब तहसीलदार रहे हैं। विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा की जा रही है।
