
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से संजय नायक, ऑफिस इंचार्ज हरियाणा युवा कांग्रेस, चंडीगढ़ की मुलाकात हुई। इस अवसर पर हरियाणा की मौजूदा समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
संजय नायक ने राहुल गांधी के सामने हरियाणा में लगातार बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा व्यवस्था की गिरती हालत और आम जनता पर हो रहे अत्याचारों की गंभीरता रखी। इसके अलावा हर रोज सामने आने वाले हत्याकांड और बलात्कार जैसे मामलों पर भी चिंता व्यक्त की।
राहुल गांधी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी हरियाणा की जनता की आवाज़ बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि जैसे वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत बिहार से हुई है, वैसे ही जल्द ही हरियाणा में भी इसी तरह की यात्रा निकाली जाएगी। राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस जनता के हक़ और न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए हरियाणा में ज़मीन पर उतरेगी।
संजय नायक ने कहा कि
“राहुल गांधी जी से मुलाकात मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि हरियाणा की जनता की पीड़ा को आवाज़ देने के लिए कांग्रेस जल्द ही वहाँ बड़ी यात्रा निकालेगी। बेरोजगारी, महंगाई और अत्याचार के खिलाफ यह यात्रा हरियाणा की जनता को नई उम्मीद देगी।”
