
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
अंबाला कैंट।
अंबाला कैंट के उत्तर पूर्व में बह रही बरसाती नदी टांगरी एक बार फिर किनारो के ऊपर से बह गई। इससे नदी का पानी अंबाला कैंट की तीन कॉलोनी में फैल गया कई जगह सड़कों पर दो फुट तक पानी खड़ा हो गया। यह नदी एक बार पहले ओवर फ्लो हो गई थी। पहाड़ और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार की रात और सुबह हुई बरसात के बाद नदियों का जल स्तर बढ़ गया और टांगरी अंबाला के पास ओवरफ्लो हो गई। इससे अंबाला कैंट की कुछ कॉलोनी में नागरिकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
