
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
पटौदी। ज्यूडिशल कोर्ट कंपलेक्स पटौदी में 79 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और गरिमा पूर्ण तरीके से मनाया गया। इस मौके पर एसडीजेएम नेहा यादव ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ पुलिस गारद के द्वारा तिरंगा झंडा को पारंपरिक तरीके से सलामी दी गई। तिरंगा झंडा फहराने के साथ ही तिरंगा और आजादी के दीवाने शहीदों के सम्मान में राष्ट्रगान बजाया गया । इस मौके पर विशेष रूप से जेएमआईसी आदित्य सिंह यादव, जेएमआईसी अक्षय कुमार और जेएमआईसी आदित्य जागलान मौजूद रहे। सभी न्यायिक अधिकारियों का आयोजन स्थल पर पहुंचने पर पटौदी बार एसोसिएशन की तरफ से अभिवादन किया गया। एसडीजेएम नेहा यादव के द्वारा इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे विद्यार्थियों और एडवोकेट्स मेंबर्स के बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए मिठाई वितरित की गई।

पटौदी एसडीजेएम नेहा यादव ने अपने संबोधन में कहा स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के आयोजन और इसके माध्यम से हम सभी अपने शहीदों को याद करते हैं। आजादी के लिए अनेक लोगों ने विभिन्न प्रकार से संघर्ष किया । हमें आजादी सभी के सामूहिक प्रयासों और आजादी के दीवानों के बलिदान की बदौलत ही मिली है। हम सभी का यह दायित्व है कि अपने-अपने कर्तव्य को ईमानदारी से अच्छी प्रकार निभाएं। जिसकी वजह से देश निरंतर उन्नति और प्रगति के रास्ते पर चला रहे। इस मौके पर कोर्ट कैंपस परिसर के सभागार में पटौदी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और एडवोकेट मेंबर के बच्चों के तथा विभिन्न स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति से और उपरोक्त विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बने रहे। देशभक्ति से लबालब कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी बच्चों को पटौदी बेंच और बार के अधिकारी और मेंबर्स के द्वारा प्रोत्साहित किया गया।
इसी मौके पर जेएमआईसी दीपक जागलान ने कहा भारत देश लगभग 200 वर्ष तक गुलाम रहा। आजादी किस प्रकार से और कितने संघर्षों से मिली? यह हम सभी को मालूम है । उन्होंने कहा कोर्ट आजादी से पहले भी थे, लेकिन न्याय नहीं मिलता था । आजादी के बाद लोगों में एक उम्मीद बनी कि अब न्याया मिलेगा । मौजूदा समय में हर तरफ से निराश होने के बाद व्यक्ति को केवल और केवल कोर्ट से ही उम्मीद होती है, कि उसको कोर्ट में ही न्याय मिलेगा। आजादी के बाद आम इंसान में कोर्ट के प्रति भरोसा और विश्वास भी मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा बेंच और बार न्यायिक व्यवस्था का ही एक महत्वपूर्ण हिस्सा है । एडवोकेट्स को इस व्यवस्था में जरूरतमंद के लिए सॉफ्ट कॉर्नर भी रखना चाहिए। इस मौके पर विशेष रूप से पटौदी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट राहुल सहरावत, सचिव एडवोकेट अमित यादव, संयुक्त एडवोकेट सचिव जितेंद्र यादव, एडवोकेट सुधीर मुद्गल, पूर्व वाइस प्रेसिडेंट एडवोकेट सुनील शर्मा वाइस प्रेसिडेंट केकेसी कांग्रेस, पूर्व प्रेजिडेंट एडवोकेट विशाल सिंह चौहान, एडवोकेट सागर वत्स, एडवोकेट सूरजपाल परमार, एडवोकेट मनीष चौहान, एडवोकेट विशाल चौहान, एडवोकेट दिनेश जोशी, एडवोकेट नवल यादव, एडवोकेट नाहर सिंह, एडवोकेट विजय यादव, एडवोकेट जितेंद्र किन्हा, एडवोकेट रविंदर, एडवोकेट शमशेर सिंह छिल्लर, एडवोकेट हरकेश चौहान, एडवोकेट विष्णु सिंह, एडवोकेट मनीष चौहान, दीप यादव व अन्य मेंबर्स भी मौजूद रहे।
इस दिव्य, भव्य और यादगार स्वतंत्रता दिवस आयोजन के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले गुंजन, शर्मा, वृष्टि ,मानवी ,अंश और वंश तथा अन्य बच्चों को जेएमआईसी दीपक जागलान के द्वारा समृति चिन्ह उपहार में भेंट किए गए। कार्यक्रम समापन के मौके पर पटौदी बार एसोसिएशन की तरफ से जेएमआईसी दीपक जागलान सामूहिक रूप से समृति चिन्ह भेंट किया गया।
