
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला: 15 अगस्त:
भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने 15 अगस्त को पार्टी मुख्यालय पंचकमल के प्राचीर से ध्वजारोहण किया और जिलावासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, वरिष्ठ नेता श्याम लाल बंसल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, तेजिंदर गुप्ता टोनी, उमेश सूद, युवराज कौशिक, मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स, जिला सह मीडिया प्रमुख राजेश गोयल, कार्यालय सचिव इंदरजीत गुप्ता, मंडल महामंत्री वैभव मनचंदा, अमित शर्मा सहित पार्टी के तमाम नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अजय मित्तल ने जिलावासियों से स्वदेशी वस्तुओ को बढ़ावा देने, प्रकृति के संरक्षण हेतु एक पेड़ माँ के नाम का पौधरोपण करने एवं अपने घर परिवार और समाज को नशा मुक्त करने के लिए दृढ संकल्प लेने की अपील की।
