
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
इन्द्री ।
शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय, मटक माजरी, करनाल में दो दिवसीय 22वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन समारोह 6 अक्टूबर 2026 को बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। एथलीट मीट का आयोजन उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा, पंचकूला के निर्देशानुसार महाविद्यालय प्राचार्य डॉ महेन्द्र सिंह बागी के दिशा निर्देशन में किया गया।खेल विभाग प्रभारी अमन मालिक (विभागाध्यक्ष) शारीरिक शिक्षा विभाग) के मार्गदर्शन में यह आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर के मुख्य अतिथि मीनू कुमारी, इंस्पेक्टर हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन, करनाल एवं पूर्व बॉक्सर, जोकि बॉक्सिंग में भीम अवार्ड विजेता अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज एवं प्रशिक्षक हैl

उन्होंने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन हेतु अपने प्रेरणादायी विचार साझा किए।इस अवसर पर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज, करनाल के प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार ने भी विशेष अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह बागी ने की। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य व महाविद्यालय परिषद के सदस्य डॉ सुरेंद्र सिंह, प्रोफेसर रणवीर सिंह, प्रोफेसर राजकुमार, प्रोफेसर अनिल ढिल्लों, प्रोफेसर दीपा, प्रोफेसर मीरा ,प्रोफेसर शालिनी द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि मीनू कुमारी ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि खेल केवल जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन, एकता और आत्मविश्वास विकसित करने का सर्वोत्तम मार्ग हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और टीम भावना की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से निकलने वाली प्रतिभाएं देश का गौरव बढ़ा रही हैं। 400 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में नितिन बीए प्रथम वर्ष, कमल सिंह बीए द्वितीय वर्ष व हर्षित बीए द्वितीय वर्ष ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर महिला वर्ग दौड़ में रितु बीए प्रथम वर्ष, निशा बीए द्वितीय वर्ष, व काफी बीए तृतीय वर्ष से क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। शॉट पुट पुरुष वर्ग में विशाल बीए तृतीय वर्ष, कमल सिंह बीए द्वितीय वर्ष व आयुष बीए द्वितीय वर्ष ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप महिला वर्ग में रिया कंबोज बीए द्वितीय वर्ष, बरखा बीए प्रथम वर्ष व काजल बीकॉम प्रथम वर्ष ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो महिला वर्ग में बरखा बीए प्रथम वर्ष, काफी बीए तृतीय वर्ष व निशा बीए द्वितीय वर्ष ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप पुरुष वर्ग में विशेष बीए तृतीय वर्ष, यश कुमार बीकॉम तृतीय वर्ष, व विनय बीकॉम प्रथम वर्ष द्वारा क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में अभिषेक बीए द्वितीय वर्ष मेजर हिस्ट्री, नितिन बीए प्रथम वर्ष, व कुनाल गोयत बीए प्रथम वर्ष ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में बेस्ट एथलीट नितिन एवं महिला वर्ग में बेस्ट एथलीट निशा रहे। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इन प्रतियोगिताओं में डॉ ममता, डॉ एस बी भारद्वाज, मिस्टर नरेश,डॉ रमेश कुमार,डॉ मंजू मालिक, डॉ हरीश कुमार, डॉ लक्ष्मी, मिसेज डिंपल द्वारा निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई गई। महाविद्यालय के जन संपर्क समिति की संयोजिका डॉ सविता रानी एवं सदस्यों डॉ बोहती, डॉ सुमन एवं अन्य समितियों जैसे अनुशासन समिति से डॉ बाल ऋषि, डेकोरेशन समिति से डॉ रजनी, रिफ्रेशमेंट समिति से डॉ रजनी, प्राइज समिति से डॉ निर्मल, टेंट एंड शामियाना से डॉ हरीश कुमार, सर्टिफिकेट राइटिंग से डॉ मीनाक्षी, डॉ सुरेश एवं प्रोफेसर कविता, रिकॉर्ड कीपिंग से प्रोफेसर विभा, प्रोफेसर पूजा, डॉ गीता, वाटर अरेंजमेंट कमेटी से डॉ कुलदीप, डॉ बोहती ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन डॉ गुलाब, डॉ प्रोफेसर डिंपल, डॉ विक्रम एवं डॉ एस बी भारद्वाज ने किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह बागी ने अपने संबोधन में खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि मनोबल को भी मजबूत करते हैं।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक सदस्य उपस्थित ऊरहे। कार्यक्रम के अंत में संपूर्ण रिपोर्ट एवं रूपरेखा डॉ अमन मालिक द्वारा प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम समारोह का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस एथलेटिक मीट को यादगार बना दिया।
