
फतह सिंह उजाला
दक्ष दर्पण समाचार सेवा ।
गुरुग्राम । कांग्रेस के पूर्व सांसद राज बब्बर और शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर ने दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। मंगलवार को सातवें दिन की हड़ताल में सेक्टर-29 में कर्मचारियों के धरने पर पहुंचकर दोनों नेताओं ने कहा कि सरकार को बिना देरी के कर्मचारियों की मांगों को पूरा करना चाहिए। उनके साथ मेयर प्रत्याशी सीमा पाहुजा भी मौजूद रहीं। कर्मचारियों ने राज बब्बर को अपनी मांगों का पत्र भी सौंपा।
अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन संबंधित नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर मंगलवार को सातवें दिन भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने शहीद भवी चंद शर्मा व रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
कर्मचारी भावनाओं का सरकार सम्मान करे
जान-माल की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस जिला शहरी अध्यक्ष पंकज डावर ने भी दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज हैं। सरकार बिना देरी के इन्हें पूरा करे। दमकल विभाग के कर्मचारियों के हाथों में लोगों के जान-माल की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी है। अपनी जिम्मेदारी को ये हमेशा बेहतरी से निभाते हैं।
अग्निशमन यूनियन के जिला प्रधान साहुन सिंह, जोगिंदर, सुनील ने बताया कि कर्मचारियों की मांग है कि बीती 16 फरवरी को फरीदाबाद की कालकाजी स्टील फैक्ट्री में आग बुझाते समय जान गंवाने वाले भवी चन्द शर्मा व रणवीर सिंह के दोनों मृतक परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद व परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
कर्मचारीयों द्वारा सरकार के खिलाफ नारेबाजी
मांग को लेकर सेक्टर-29 फायर स्टेशन पर जिले के सभी केंद्रों के कर्मचारी जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल की अध्यक्षता जिला प्रधान साहुन खान व मंच संचालन सुनील कुमार ने किया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला गुरुग्राम के प्रधान बसन्त कुमार, ब्लॉक सचिव महेश कुमार व रिटायर्ड कर्मचारी संघ गुरुग्राम के जिला प्रधान कंवर लाल यादव, ब्लॉक प्रधान विक्रम यादव, सीटू के जिला प्रधान सुरेश नोहरा तथा नगर निगम गुरुग्राम के इकाई उप प्रधान ज्ञान चंद, संगठन सचिव दया चन्द, सीमा देवी, अनीता देवी, प्रियंका गब्बर सिंह, तेजपाल ने कर्मचारियों के साथ अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने पहुंचे।
