
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
मोहाली 24 जुलाई । स्वच्छ सर्वेक्षण की नवीनतम रैंकिंग में, मोहाली 3 लाख की आबादी वाले ऐसे 903 शहरों में 128वें स्थान पर खिसक गया है। यह इसकी पिछली 82वीं रैंकिंग से काफी भारी गिरावट है। इसके अलावा, पंजाब के 35 शहरों में भी मोहाली 11वें स्थान पर खिसक गया है। इन बातों से हम सभी को सबक लेने की जरूरत है, लेकिन आलम यह है कि यदि वार्ड नंबर-12 की बात की जाए तो यहां समस्याओं का अंबार है। कहीं सीवरेज जाम तो, कहीं गदंगी, कहीं टूटे बैंच और टूटे झूले लोगों की जी जंजाल बने हुए हैं और चाह कर भी लोग इन सुविधाओं का सहीं तरीके से लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
उपरोक्त विचार आज मोहाली जिला के भाजयुमों अध्यक्ष ताहिल शर्मा ने अपने साथियों के साथ मोहाली फेस-7 वार्ड नंबर-12 जो कि पाॅश एरिया में आता है कि समस्याओं से अवगत करवाते हुए दी । ताहिल शर्मा उर्फ लक्की का कहना है कि वार्ड नंबर में पार्को में गदंगी का आलम है और बजुर्गो आदि के लिए लगाए गए बैंच और झूले टूटे हैं जो कि हादसों को न्योता दे रहे हैं। लेकिन इनकी हालत को सुधारने वाले जिम्मेवार लोग, व मोहाली प्रशासन से लेकर नगर निगम कोई सुध नहींे ले रहा है, जिसके चलते थक हार कर लोगो ंकी बर-बार अपील करने पर उनकी ओर से इलाके में जाम सीवरेज को खुलवा दिया गया है। उन्होंने कि उनकी ओर से भी लोगों को मोहाली को स्वच्छ रखने की अपील की जा रही है और यहीं प्रयास रहता है कि इलाके की कोई समस्या हो जिनको वह अपने निजी स्तर पर हल करवा सकते हैं, जरूर करवाते हैं और आगे भी करवाते रहेंगें। ताहिल शर्मा ने कहा कि लेकिन कुछ काम बिना नगर निगम व प्रशासन की दखल के बिना नहीं कर सकते हैं, इसलिए ऐसे कामों को जिसका काम है उसी को करना चाहिए । ताहिल शर्मा ने कहा िक वह अपने इलाके के लोगों के साथ हमेंशा खडा होते हैं और आगे भी खडा रहेेगें उनकी जो भी समस्याएं आती है उनको हल किसी न किसी तरीके से जरूर करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही उक्त मामले में मोहाली के नगर निगम कमिशनर और डीसी से भी मुलाकात करके ज्ञापन सौंपेंगें और अवगत करवाया जाएगा।

वार्ड नंबर-12 में टूट झूले-बैंच को अपने साथियों संग दिखाते भाजुयमों जिला मोहाली अध्यक्ष ताहिल शर्मा व अन्य और जाम सीवरेज को खुलवाते हुए भाजपा युवा नेता ताहिल शर्मा ।
