
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कैथल (कृष्ण प्रजापति): कैथल से युवा समाजसेवी जयवीर ढांडा को अंतरराष्ट्रीय जाट संसद की हरियाणा इकाई द्वारा प्रदेश प्रधान महासचिव के पद पर नियुक्त किए जाने पर अंतरराष्ट्रीय जाट संसद नेतृत्व को अपनी गहरी कृतज्ञता प्रकट की है।
जयवीर ढांडा ने आभार जताते हुए कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के शीर्ष नेतृत्व का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे वे पूरी मेहनत, लगन और ईमानदारी से निभाने का पूरा प्रयास करेंगे।
जयवीर ढांडा ने सामाजिक कार्यों के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान दिया है, जिसके चलते उन्हें प्रदेश प्रधान महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनका कहना है कि आने वाले समय में प्रदेश की समाज के उत्थान, सामाजिक-शैक्षिक विकास और कार्यकर्ताओं में एकजुटता लाने के लिए साझे प्रयास करेंगे। जयवीर ढांडा ने पुनः धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत और समर्पण के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनका सर्वोच्च लक्ष्य रहेगा। ढांडा ने कहा कि वे अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानियां, डॉ नवीन नैन भालसी (राष्ट्रीय संयोजक), भवानी सिंह किरमारा (प्रदेश संयोजक), सुरेश सिरोही जैलदार (प्रदेश अध्यक्ष) और समस्त शीर्ष नेतृत्व का ह्रदय से आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने उन पर भरोसा जताते हुए हरियाणा प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया है।
