
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रेवाड़ी :खण्ड मुख्यालय स्थित फतेकवाल धर्मशाला में कृषि विज्ञान केन्द्र रेवाड़ी द्वारा देश व प्रदेशभर में चल रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान (29 मई से 12 जून तक) के अंतर्गत किसानों को कृषि विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी ।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ प्रमोद यादव , खण्ड कृषि अधिकारी नवीन कुमार, रविन्द्र जाखड़, पशुपालन एवं डेयरी विभाग से डां नीलम कुमारी , डां नवीन कुमार , बागवानी विभाग से नरेश यादव , मिट्टी पानी जांच विभाग के अधिकारी डॉ सतीश कुमार आदि अधिकारियों ने अपने अपने विभाग द्वारा किसानों के हित मे चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार द्वारा उन पर दिए जाने वाले अनुदान राशि और आवेदन करने के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और समझाया गया और सम्बंधित विभाग के अधिकारियों ने किसान भाइयों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान के बारे में बताया और समझाया ।
किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सरकार द्वारा किसानों से सम्बंधित सभी विभागों द्वारा एक छत के नीचे सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आज कृषि , पशु , मिट्टी पानी जांच, बागवानी आदि सम्बंधित अधिकारियों ने उत्पादित उत्तम बीज , किटनाशक दवा , मिट्टी पानी जांच, पशुपालन , उत्तम कृषि यंत्र , किसान पहचान पत्र बनवाने , स्वास्थ्य जागरूकता और मोटा अनाज के उपयोग आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया ।
इस अवसर पर सरपंच महेंद्र सिंह यादव, हेमचंद्र यादव, कृष्णचंद्र गनवाल, महावीर , प्रेमप्रकाश नाहड़, ऐडवोकेट गुरदयाल सिंह, पंच अमित कुमार , पंच इन्द्रजीत सिंह , पंच नरेश कुमार, सुभाष पंच, उदयभान थानेदार ,महावीर सिंह , राजेन्द्र सिंह ,बलराज ,अनिल शर्मा, कपिस यादव , प्रवक्ता प्रमोद यादव , सुरेन्द्र सिंह आदि किसान उपस्थित थे ।
सरपंच महेंद्र सिंह यादव ने आदर्श गांव नाहड़ में पहुंचने पर सभी अधिकारियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया और किसानो को जागरूक करने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
