
कर्मपाल सिंह सवाली
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
शिमला /हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के दौरे पर चल रहे राजस्थान के बाली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता और फालना ठाकुर अभिमन्यु सिंह ने आज हिमाचल के प्रमुख उद्योगपति और अपने स्नेही मित्र राकेश शर्मा के निवास स्थान पर आयोजित मां भगवती के हवन और पूजा में शामिल होकर आहुति दी और मंगल कामना की , ज्ञात रहे हैं कि हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) के महानिदेशक और इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (EPCH) ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार शर्मा दुनिया भर में सफल हस्तशिल्प मेलों और एक्सपो की मेजबानी के लिए जाने जाते हैं। उन्हें इंडिया एक्सपो मार्ट की परिकल्पना और ग्रेटर नोएडा में इस मेगा प्रदर्शनी केंद्र परियोजना को क्रियान्वित करने का श्रेय भी दिया जाता राकेश कुमार शर्मा को भारत के हस्तशिल्प पुरुष भी कहा जाता हैं. इस अवसर पर ठाकुर अभिमन्यु सिंह के मित्र कांग्रेस नेता और पालमपुर नगर निगम के मेयर गोपाल नाग भी साथ रहें ।

