
कर्मपाल सिंह सवाली
दक्ष दर्पण समाचार सेवा।
कुंभलगढ़ ,राजस्थान। कांग्रेस में उपेक्षा के बाद निवर्तमान जिला परिषद सदस्य स्व. शंकरलाल भील के परिवार ने भारत आदिवासी पार्टी का दामन थामा, डॉ. राम मीणा एवम प्रत्याशी कमलेश भील ने शंकरलाल भील की धर्मपत्नी लच्छुडी बाई एवं पौत्र उदयलाल को पार्टी का उपरना पहना कर सदस्य्ता दिलाई। राजसमन्द जिला परिषद वार्ड 1 से कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे शंकरलाल भील के निधन के पश्चात रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव हो रहे है, निवर्तमान सदस्य शंकरलाल भील के पौत्र उदयलाल ने कहा कि दादाजी के निधन के पश्चात कांग्रेस पार्टी में परिवार उपेक्षा का शिकार हो रहा था ऐसे में स्व.शंकरलाल जी की धर्मपत्नी लछुड़ी के साथ पूरे परिवार ने BAP पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
बाप पार्टी प्रत्याशी कमलेश भील ने शंकरलाल भील की धर्मपत्नी के चरणस्पर्श के जीत का आशीर्वाद लिया।
